N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

इन सितारों के लिए खास रहा 2021, जानें कौन-कौन शादी के बंधन में बंधा

साल 2021 खत्म होने जा रहा है। यह साल बहुत से फिल्मी सितारों के लिए खास रहा। कई लोगों ने अपने प्यार का इजहार भी किया और कई लोगों ने तो एक कदम आगे बढ़कर शादी भी की। हर साल की तरह इस साल भी आपके कई चहेते सितारों ने धूमधाम से शादी रचाई। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने साल 2021 में शादी की।

दीया मिर्जा और वैभव रेखी

ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी के साथ इसी साल 15 फरवरी को शादी की। मुंबई में वैभव रेखी के साथ हुई इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद दीया की ये दूसरी शादी थी। दिया मिर्जा की खास बात ये थी कि दीया की शादी कोई पुरुष पंडित नहीं बल्कि एक महिला पंडित ने संपन्न कराई।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी इसी साल 24 फरवरी को अलीबाग के द मेंशन हाउस में धूमधाम से हुई। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी में कपल ने ये सुनिश्चित किया कि कोई भी तस्वीर लीक ना हो। ऐसे में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी।

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी

ये जवानी है दीवानी और साहो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी के साथ 15 मई 2021 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।

यामी गौतम और आदित्य धर

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की शादी सभी को हैरान करने वाली थी। दरअसल, अभिनेत्री ने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुपचुप हुई शादी का खुलासा किया था।

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को  शादी के बंधन में बंध गए थे। बॉलीवुड कपल ने चंडीगढ़ में सात फेरे लिए। शादी में केवल करीबी मेहमान ही शामिल हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री से केवल कुछ ही लोगों को न्योता दिया गया है क्योंकि ये कार्यक्रम बेहद निजी रहा।

अनुष्का रंजन और आदित्य सील

अनुष्का रंजन और आदित्य सील 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्का और आदित्य की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है। इसमें आलिया भट्ट भी पहुंचीं थीं। उन्होंने अपनी दोस्त की शादी में जमकर डांस भी किया था।

विनीत कुमार सिंह  और रुचिरा गोरमरे
मुक्काबाज एक्टर विनीत कुमार सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरमरे संग 29 नवंबर को शादी की थी। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी कि उन्होंने शादी कर ली है। विनीत ने अपनी पत्नी संग शादी की तस्वीरें शेयर कर रुचिरा के लिए खास मैसेज भी लिखा था।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

9 दिसंबर को कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई। शादी में अंकिता और विक्की के तमाम दोस्त शामिल हुए थे।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »