N/A
Total Visitor
34 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

12 साल की बलात्कार पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

राजस्थान के जोधपुर में 12 साल की दुष्कर्म पीड़ता ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात जोधपुर के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद लड़की को नजदीकी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनपत गुर्जर ने बताया कि मां और बच्चे दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता अपनी बेटी के पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद पहले उसे बालेसर में अपने गांव के पास एक अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के माता-पिता चाहते थे कि डॉक्टर उसका बच्चा गिरा दें। हालांकि, स्थानीय अस्पताल ने मामले को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस को भी सूचना देदी।

सीडब्ल्यूसी प्रमुख ने कहा, ‘जोधपुर अस्पताल में लड़की ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि उसके स्कूल में दो लड़कों ने उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि लड़की के नाम वाले दो लड़कों से पूछताछ की जा रही है।

मामले की जानकारी होने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने सोमवार को बच्ची और उसके माता-पिता से मुलाकात की और मामले में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और इसकी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी अस्पताल में बच्ची और उसके माता-पिता से मिलने जाएंगी।

क्या है मामला?
बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा नौ में पढ़ती है और उसके साथ दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया था। आरोपी छात्र 10वीं क्लास में पढ़ते थे। नौ महीने पहले जब लड़की स्कूल से अपना होमवर्क चेक करा वापस लौट रही थी तब इन लड़कों ने लड़की के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »