N/A
Total Visitor
30.9 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025

शोपियां में सुरक्षाबलों ने पकड़े दो आतंकी,भारी मात्रा में हथियार बरामद

29 मई 2025:

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। शोपियां में एक ऑपरेशन के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने दहशतगर्दों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

अभियान के बाद लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी इरफान बशीर और उजैर सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, चार मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39 मिमी), दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच आदि बरामद किए गए। 
शोपियां पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। 
वहीं, जम्मू शहर के नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर में आरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे तीन मोर्टार मिले। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तीनों मोर्टार कब्जे में लिए हैं। बाद में इन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया। माना जा रहा है कि हाल के तनाव के दौरान पाकिस्तान की तरफ से ये दागे गए होंगे, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि यह सेना के कबाड़ का हिस्सा है। 
बुधवार को नरवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क किनारे मोर्टार पड़ा है। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच की तो दो और मोर्टार मिले। इसके बाद दो और बम निरोधक दस्ते पहुंचे और पूरे इलाकों को खंगाला। यह तीनों मोर्टार सड़क किनारे कचरे में पड़े थे। तीनों को सुरक्षित जगह नष्ट किया गया। 
एसपी दक्षिण अजय शर्मा ने कहा कि तीन मोर्टार मिलने के बाद से लोगों में कुछ भ्रांतियां थीं। उन्होंने कहा कि यह मोर्टार जंग लगे हुए पुराने हैं। सेना जो अपना कबाड़ बेचती है, यह उसके ही अंदर का है जो किसी तरह से यहां पहुंच गए। तीन को नष्ट कर दिया है। जहां ये मोर्टार पड़े थे वहां आसपास सैकड़ों वाहन खड़े रहते हैं। ढाबे और दुकानें हैं। अगर यह फट जाते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »