N/A
Total Visitor
30.7 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

शिक्षिका ने 50 लाख का बीमा कराया अगले ही दिन फ्रीजर में मिली लाश

उत्तर प्रदेश में मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर-दो में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालवालों पर हत्या का आरोप है। मृतका का एक दिन पहले ही 50 लाख का बीमा हुआ था। पुलिस जब पहुंची तो उसकी लाश डीप फ्रीजर में रखी हुई थी।

खतौली निवासी चंदा अरोड़ा (40) की शादी जून 2012 में शास्त्रीनगर सेक्टर-दो निवासी टेंट व्यवसायी संजय लूथरा से हुई थी। चंदा अरोड़ा खतौली ब्लॉक के ग्राम लोहड्डा स्थित प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार को वह पति के साथ खतौली गई थीं। रात को छोटी बहन को मुजफ्फरनगर में घर छोड़ने के बाद वह मेरठ लौट आए थे।

चंदा के पिता ओमप्रकाश के अनुसार, शनिवार रात 3:15 बजे संजय लूथरा का फोन आया और चंदा की मौत होने की खबर दी। 5:50 बजे मायकेवाले ससुराल में पहुंच गए। चंदा की लाश डीप फ्रीजर में रखी थी। पति के अनुसार, उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है। वहीं पिता ओमप्रकाश के अनुसार, बेटी के चेहरे, गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया।

तीन के विरुद्ध तहरीर
मृतका के भाई ने बताया कि संजय लूथरा ने एक दिन पहले ही चंदा का 50 लाख रुपए का बीमा कराया था। संजय के इरादे शुरू से ही गलत थे। आरोप है कि वह दहेज के लिए पत्नी की पिटाई करता था। मृतका के पिता ने उसके पति संजय लूथरा, जेठ नवीन व जेठानी शालू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही विधिक कार्रवाई होगी। फिलहाल पति से पूछताछ जारी है

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »