N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

लखनऊ के प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी स्कूलों के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को जूता मोजा और स्कूल बैग मिलेंगे

राजधानी लखनऊ के प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी स्कूलों के एक लाख 94 हज़ार 760 छात्र-छात्राओं को जूता मोजा तथा स्कूल बैग मिलेगा। शनिवार से इसका वितरण शुरू कर दिया गया। मलिहाबाद में बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार तथा डायट प्राचार्य ने बच्चों को स्कूल बैग वितरण कर इसका शुभारंभ कराया।

इसी के साथ सभी ब्लॉकों पर जूता, मोजा तथा स्कूल बैग पहुंच गया है। यहां से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों में बैग वा जूता, मोजा पहुंचेगा। अगले 15 दिनों के भीतर बच्चों को इन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। सीडीओ ने इनका सत्यापन भी करा लिया है।
 
एडेड स्कूलों के बच्चों को केवल बैग मिलेगा

राजधानी के एडेड व समाज कल्याण विभाग के स्कूलों के बच्चों को केवल स्कूली बैग ही मिलेगा। उन्हें जूता, मोजा नहीं दिया जाएगा। जूता मोजा केवल परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ही दिया जाएगा। लखनऊ में कुल 2,37,156 बच्चों को स्कूली बैग मिलेगा। जबकि जूता, मोजा वा स्कूली बैग तीनों चीजें 1,94,760 बच्चों को मिलेगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »