रमना सीओ संजीव कुमार भारती का शुक्रवार को देहांत हो गया। संजीव कुमाb र भारती बीते 10 दिनों से कोविड से संक्रमित थे। शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर सदर हॉस्पिटल गढ़वा से रांची रिम्स में रेफर किया गया था, लेकिन रिम्स पहुंचने से पहले महज 100 मीटर की दूरी पर ही उनका देहांत हो गया।