35.1 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

योगी आदित्यनाथ – भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, हम जिस भी दायित्व में रहे, अपना कार्य ईमानदारी से करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। संगठन में कार्यकर्ता के रूप में  किसी दायित्व में रह कर कार्य करना गौरव की बात है। हम जिस भी दायित्व में रहे, अपना कार्य ईमानदारी से करें। संगठन के वैचारिक अधिष्ठान के प्रचार और प्रसार में कोई कोर कसर न छोड़े।

सीएम, बुधवार को सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों के परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से कहा कि आपको एक बहुत बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है इसलिए कार्य और व्यवहार से अपने को साबित करना होगा। जब संगठन और सरकार एक दल की हो तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जनता ने जो विश्वास भाजपा को दिया है उस पर खरा उतरना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य करके विकास को गति दिया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ताल ठोक कर रखें। जनता के बीच में सरकार की अच्छी धारणा बनाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री समेत सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिन्हा, विश्वजिताशु सिंह आशू, महामंत्री प्रदीप शुक्ला,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। 

भाजपा केवल जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी

योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन ने मानक तय किया है। भाजपा केवल जिला पंचायत का चुनाव लडेगी। बाकी पदों पर हमें  हस्तक्षेप नहीं करना है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ग्राम पंचायतों में गलत लोग चुन कर चले जाए। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि ग्राम पंचायतों में अच्छे लोग चुन कर जाएं और ये लोग भाजपा से भावनात्मक लगाव रखे। मुख्यमंत्री ने संगठन की मजबूती के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर बूथ को जीतने  के आह्वान को दोहराते हुए कहा कि जब सफलता संगठनात्मक होगी तो हमारा वैचारिक अधिष्ठान भी मजबूत होगा। 

2022 के विधानसभा चुनाव की अभी से करें तैयारी

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां करें। 24 मार्च को प्रदेश में भाजपा सरकार का चार साल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार का कार्यकाल का 7साल पूरा होगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर एक पुस्तक भी उपलब्ध होगी। उपलब्धियों को जनता तक ले जाए। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लें। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के हर ट्विट को रीट्वट करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से टेक्नोलॉजी के बल पर ही जीत रहे हैं। वैक्सीन पहले तीन अलग अलग चरणों में लगेगा। आगे के लिए भी प्रदेश सरकार की तैयारी पूरी है। 

और इनका हुआ सम्मान
गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से परिचय के पश्चात मुख्यमंत्री ने गोरखपुर एवं काशी प्रांत के वर्तमान संगठन महामंत्री भवानी सिंह और इसी दायित्व में रहे रत्नाकर जी को सम्मानित किया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles