26.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा आज पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करें

कोरोना काल के बीच देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के 658 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव व शहर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के कार्य किए जाएं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा पर खुफिया एजेंसियों की चौकसी बढ़ गई है। सीमा पर हाईटेक तरीके से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

नेशन फर्स्ट को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ‘नेशन फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए हमें अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। राष्ट्र धर्म के प्रति समर्पण से ही देश महान बनता है। हमारे संविधान में हमारे मूल कर्तव्य और मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles