यूपी : घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

0
293

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची से दुष्कर्म की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आगरा के थाना एत्माद्दौल क्षेत्र में रहने वाले दो साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

बताते हैं कि तभी पड़ोस का रहने वाला 15 साल का लड़का उसके पास आया और उसे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजनों ने बच्ची की खोजबीन की तो बच्ची घायल अवस्था में मिली। बच्ची के शरीर से खून निकाल रहा था। आनन-फानन में परिजन बच्ची का उपचार कराने के लिए ले गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here