टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के संग शादी कर ली है। दोनों ने मंगलवार को गुरुग्राम में सात फेरे लिए। चहल और धनश्री ने इसी साल अगस्त महीने में सगाई करके अपने फैंस को चौंका दिया था।
चहल और धनश्री दोनों ने ही अपने-अपने अकाउंट पर इस खास दिन की तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लाल सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन धनाश्री और सुनहरी शेरवानी में दूल्हे चहल बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।

चहल की पत्नी धनश्री वर्मा यूट्यूबर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो को काफी लाइक और कमेंट मिलते हैं। धनश्री इसके साथ ही साथ डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं, वह अपनी खुद की डांस कंपनी धनश्री वर्मा कंपनी चलाती हैं।
