N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

यमुना नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत

यमुना नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। उनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था। तीनों नाबालिग ही थे। वे हरियाणा के गांव सारण, नाहरपुर और बरहेड़ी के निवासी थे। पुलिस को जब जानकारी मिली कि गुरुवार दोपहर लड़के ढिक्का टपरी गांव के पास नदी में डूब गए हैं, तो उन्हें खोजा जाने लगा। जंहा इस बात का पता चला है कि वह इलाका उत्तर प्रदेश में पड़ता है। किसी तरह उनकी लाशें नदी के बाहर लाई गई। उनके शव को एंबुलेंस में रखा गया। घरवाले भी घटनास्थल पर ए​कत्रित हो गए।

जंहा इस बारें में पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान गांव सारण निवासी राहुल (17), नाहरपुर निवासी हैप्पी (14) और बरहेड़ी निवासी विशेष (14) के तौर पर की जा चुकी है। वे आपस में मित्र थे। तीनों को आसपास के गांव के लोगों ने पानी से निकाला। उपरांत में लाशों को पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने बोला कि, शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाने वाला है। यूपी पुलिस का कहना है वो आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

3 बहनों का इकलौता भाई था राहुल: मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि, तीनों मित्र गुरुवार दोपहर को घर से निकले थे। जिसके उपरांत वे नदी पर पहुंचे। तीनों में से किसी को तैरना नहीं आता था। जैसे ही नदी में नहाने कूदे और देखते ही देखते डूब गए। य​ह घटना ढिक्का टपरी गांव के पास हुआ, जो कि यूपी की सीमा में आता है। हालांकि, हरियाणा पुलिस भी उन्हें खोजने गई।

Previous article
Next article
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »