N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

मध्य प्रदेश: महिला को ससुराल वालों ने रिश्तेदार को कंधे पर बिठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर किया

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला को उसके पति समेत ससुराल वालों ने एक रिश्तेदार को कंधे पर बिठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर किया। पुलिस का कहना है कि आदिवासी महिला को उसके ही परिजनों ने इसके लिए मजबूर किया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को यह मामला सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि महिला एक किशोर को अपने कंधे पर बिठाकर चल रही है और उसके आसपास कुछ डंडे और क्रिकेट बैट लेकर चल रहे हैं। 

यही नहीं वीडियो में दिख रहे लोग महिला को गालियां देते हुए, मजाक बनाते और पीटते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को अरेस्ट किया है। गुना के एसपी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा, ‘पुलिस ने सिरनी थाने में महिला के पति, ससुर, देवर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा बांसखेड़ी गांव के सभी निवासियों के खिलाफ जानबूझकर महिला का उत्पीड़न करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। अब तक तीन लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।’ बताया जा रहा है कि महिला कुछ समय पहले अपने पति से आपसी सहमति के साथ अलग हुई थी और एक अन्य शख्स के साथ रह रही थी।  

एसपी राजेश कुमार मिश्रा ने कहा, ‘महिला हाल ही में अपने पति से सहमति के साथ अलग हुई थी। वह बीते एक महीने से किसी और शख्स के साथ रह रही थी। लेकिन यह बात उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आई और 9 फरवरी को उन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था।

इसके बाद उन्होंने महिला की पिटाई की और उसके कंधे पर एक किशोर को बिठा दिया और तीन किलोमीटर तक चलवाया। महिला की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है।’ इससे पहले भी मध्य प्रदेश में ऐसा ही एक और मामला सामने आ चुका है। झाबुआ जिले में एक महिला को पति को कंधे पर बिठाकर चलने को मजबूर किया गया था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »