N/A
Total Visitor
25.2 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

भोपाल:CM किसान कल्याण’ योजना

भोपाल: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जी दरअसल शिवराज सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए ‘CM किसान कल्याण’ योजना शुरू कर चुकी है। अब इसी योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दिया जाने वाला है। कहा जा रहा है इसके तहत 3000 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मिली जानकारी के तहत इस स्कीम के तहत अब तक 57 लाख 50 हजार किसानों को 1150 करोड़ रुपए का भुगतान मिल चुका है।

बाकी के किसानों को 400 करोड़ की राशि का भुगतान दिया जाने वाला है। आपको पता ही होगा इस बारे में जानकारी शिवराज सरकार की तरफ से साल 2021-22 में जारी बजट में दी गई है। वैसे प्रदेश सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी। इस योजना के तहत पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थी किसान परिवारों को 4,000 रुपए दिए जाते हैं।

आप यह भी जानते ही होंगे कि किसानों के खाते में यह राशि 2 किश्तों में भेजी जाती है। जी दरअसल केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से देशभर के किसानों को हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं। वहीं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने राज्य के किसानों को 4000 रुपए जोड़कर देती है। इसी के कारण प्रदेश के किसानों को हर वर्ष 10000 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा खबर है कि केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान के तहत दी जाने वाली 8वीं किश्त जल्द ट्रांसफर करेगी। कहा जा रहा है कि किसानों के खाते में यह राशि 31 मार्च 10 अप्रैल तक भेज दी जाएगी।

hbh

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »