N/A
Total Visitor
32.4 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

भोजन करने के साथ या फिर तुरंत बाद फलों का सेवन करने से बचें

अगर आप भी लंच या डिनर के साथ परोसी जाने वाली सलाद की प्लेट में सब्जियों के साथ फलों को भी शामिल करती हैं तो दोबारा ऐसी गलती करने से पहले एक बार और जरूर सोच लें। जी हां क्या आप जानते हैं भोजन करने के साथ या फिर तुरंत बाद फलों का सेवन करने से बचना चाहिए? तो फिर अच्छी सेहत के लिए आखिर क्या होना चाहिए फलों का सेवन करने का सही समय, यह सवाल आपके मन में आना लाजमी है। आइए जानते हैं क्या है इसका सही जवाब और क्यों नहीं करना चाहिए भोजन के साथ फलों का सेवन। 

क्यों नहीं करना चाहिए भोजन के साथ फलों का सेवन-
दरअसल, भोजन के साथ फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को सिर्फ एक्स्ट्रा कैलोरी ही प्राप्त होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी भोजन के साथ फलों का सेवन करने उसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भोजन में मौजूद कार्ब्स और फैट के साथ अच्छे से डाइजेस्ट नही हो पाते हैं, जबकि फलों में मौजूद कैलोरीज शरीर में फैट बनकर जमा होने लगती है। ऐसा करने से आपको फलों में मौजूद पोषक तत्व नहीं मिलते बल्कि शरीर को सिर्फ एक्स्ट्रा कैलोरी ही मिलती है। इसका सीधा मतलब यह है कि ऐसा करने से आप अनजाने में मोटापे को न्योता दे रहे होते हैं।

फल खाने का सही समय-
एक्सपर्ट्स की मानें तो फल खाने का सबसे सही समय और तरीका है कि उन्हें स्नैक के रूप में खाया जाए। इसके लिए आप ब्रेकफास्ट के बाद या शाम को स्नैक टाइम का चुनाव कर सकती है। ध्यान रखें कि जब कभी आप फलों का सेवन करें तो उनके साथ ढेर सारी बाकी अन्य चीजों का सेवन करने की गलती न करें। इतना ही नहीं फलों का सेवन करने के बाद भी कुछ घंटों तक कुछ भी हैवी न खाएं। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »