N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

बारिश के मौसम में जरूर करें इन पांच फलों का सेवन…

बारिश का मौसम जितना सुहाना लगता है, उससे कही ज्यादा मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन के होने का डर सताता है। यही वजह है कि इस मौसम को बीमारियों का मौसम भी कहा जाता है, क्योंकि सावधानी बरतने के बावजूद ज्यादातर लोग इस मौसम में बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में बीमारियों और इंफेक्शन से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान का विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है। हालांकि कई ऐसे खास फल भी हैं जिनका मजा इसी मौसम में आता है और ये फल बरसात के दौरान बीमारियों के खतरे से भी बचाने में मदद करते हैंं

जामुन

जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं। यह पेट और लिवर के लिए तो अच्छा माना ही जाता है, साथ ही डायबिटीज, एनीमिया, गठिया और त्वचा में निखार लाने में भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद मिलती है।

चेरी

चेरी एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना मानसून में फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ए, बी, सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम से भरपूर चेरी को स्वास्थ्य के लिहाज के काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। विटामिन सी की अधिकता के चलते बारिश के मौसम में इसका नियमित सेवन करके आप इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं।

आलूबुखारा

आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है और साथ ही यह विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसके अलावा आलूबुखारा डायबिटीज, हृदय, हड्डियों और आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

नाशपाती

पेर यानी नाशपाती फाइबर से भरपूर एक मीठा और रसीला फल है। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर खुद को मौसमी बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें। इसके सेवन से कैंसर, हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

आड़ू

यह एक स्वादिष्ट और रसदार फल है, जिसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और साथ ही यह पाचन तंत्र, हृदय, आंखें और रक्तचाप को भी कम करने में भी लाभदायक होता है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »