N/A
Total Visitor
37.5 C
Delhi
Thursday, August 7, 2025

फेंके गए दूध, लस्सी, जूस के पैकेट से संवरेगा बच्चों का भविष्य, जानिए कैसे?

बीते कुछ समय से देश के कई क्षेत्रों में भारी बदलाव आया है इस बीच भोपाल नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत कई प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं। इन नवाचारों की प्रक्रिया में अब निगम कचरे में फेंके जाने वाले टेट्रा पैकेट (मोटे कागज के पैकेट) से कापियां बनवाने की तैयारी कर रहा है। सामान्य रूप से दूध, लस्सी तथा जूस के जो टेट्रा पैक आम जनता कचरे में फेंक देते हैं उन्हें कचरे से छंटवाकर अब निगम उससे कापियां बनवाएगा। जिलें में प्रतिदिन दो टन तक कचरा निकलता है। इसमें से टेट्रा पैक अब तक कचरे के साथ ही खंती तक पहुंचता था मगर यह एक खास प्रकार की पैकिंग होती है जिसे रीसाइकल कर कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं, जिनमें कागज भी सम्मिलित है।

नगर निगम ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में पहली बार इस प्रकार का इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पहले से इस प्रकार की पहल हो रही है। पर्यावरण स्वच्छता की तरफ यह एक अहम फैसला माना जा रहा है। इसके लिए निगम द्वारा शहर के प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थान, पार्क, कॉलोनियों में इसके लिए अलग बॉक्स भी रखे जाएंगे।

वही कागज निर्माण में कम से कम पेड़ों की कटाई एवं कचरे से होने वाले प्रदूषण से वातावरण को मुक्त रखने के लिए पेय पदार्थों के रिक्त पैकेट को रीसाइकल कर कापी, किताब, टेबिल, चेयर आदि इस्तेमाल वस्तुएं बनाई जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने प्राइवेट कंपनी द कबाड़ी वाला के साथ मिलकर यह अभियान आरम्भ किया है। इस अभियान से जुड़ने के लिए नागरिक 7697260260 पर संपर्क भी कर सकते हैं। इस अभियान के तहत जिलें को ग्रीन तथा क्लीन बनाने की दिशा में टेट्रा पैक की भांति नजर आने वाले ही बॉक्स लगाए जा रहे हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »