31.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

पुष्पम प्रिया चौधरी को बिस्‍फी से 5 राउंड के बाद केवल 129 व बांकीपुर से दो राउंड में 257 वोट मिले

प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी बिस्‍फी और बांकीपुर विधानसभा की दोनों सीटों से पीछे चल रही हैं। बिस्‍फी व बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। अब रुझान आने लगे है। बिस्फी में जहां मुख्य मुकाबला राजद के फैयाज अहमद और भाजपा के हरीभूषण ठाकुर के बीच बताया जा रहा है। वहीं बांकीपुर में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के लव सिन्हा और भाजपा के नितिन नवीन के बीच है।

बिस्फी विधानसभा 

पहला राउंड: पुष्पम प्रिया को केवल 15 वोट मिले हैं। बीजेपी के हरिभूषण ठाकुर को  2782 और राजद के फैयाज अहमद को 1281 वोट मिले

दूसरा राउंड

अभ्यर्थीदल का नामपिछले राउंड (ई.वी.एम. मत)वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत)कुल
डॉ० फैयाज अहमदराष्ट्रीय जनता दल128121023383
हरीभूषण ठाकुर बचोलभारतीय जनता पार्टी278227595541
पुष्पम प्रियाद प्लुरल्स पार्टी153449

तीसरा राउंड

अभ्यर्थीदल का नामपिछले राउंड (ई.वी.एम. मत)वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत)कुल
डॉ० फैयाज अहमदराष्ट्रीय जनता दल338320535436
हरीभूषण ठाकुर बचोलभारतीय जनता पार्टी554126388179
पुष्पम प्रियाद प्लुरल्स पार्टी492776

चौथा राउंड

अभ्यर्थीदल का नामपिछले राउंड (ई.वी.एम. मत)वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत)कुल
डॉ० फैयाज अहमदराष्ट्रीय जनता दल543618537289
हरीभूषण ठाकुर बचोलभारतीय जनता पार्टी8179297111150
पुष्पम प्रियाद प्लुरल्स पार्टी7632108

पांचवां राउंड

अभ्यर्थीदल का नामपिछले राउंड (ई.वी.एम. मत)वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत)कुल
डॉ० फैयाज अहमदराष्ट्रीय जनता दल728918079096
हरीभूषण ठाकुर बचोलभारतीय जनता पार्टी11150273913889
पुष्पम प्रियाद प्लुरल्स पार्टी10821129

बांकीपुर विधानसभा

पहला राउंड: पुष्पम प्रिया को यहां केवल 121 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के नीतिन नवीन को 2385 और दूसरे स्थान पर चल रहे कांग्रेस के लव सिन्हा को 1097 वोट मिले

दूसरा राउंड

अभ्यर्थीदल का नामपिछले राउंड (ई.वी.एम. मत)वर्तमान राउंड (ई.वी.एम. मत)कुल
नितिन नवीनभारतीय जनता पार्टी238522054590
लव सिन्हाइंडियन नेशनल काँग्रेस10973671464
पुष्पम प्रियाद प्लुरल्स पार्टी121136257

बांकीपुर में दूसरे चरण में तीन नवम्‍बर को वोट पड़े थे। यहां कुल 35.85% वोट पड़े। बिस्‍फी में तीसरे चरण में सात नवम्‍बर को वोट पड़े थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से राजद के फैयाज अहमद ने लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। इस बार यह सीट इस बार काफी हाईप्रोफाइल हो गई है। इसका कारण है कि इस बार इसी सीट से प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी भी चुनावी मैदान में हैं।

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र का खासा महत्व है। बिस्फी मैथिल कवि कोकिल विद्यापति की जन्मस्थली के तौर पर मशहूर है। इस सीट का लोकसभा क्षेत्र मधुबनी लोकसभा क्षेत्र ही है। इस सीट पर अब तक कुल 13 बार विधानसभा का चुनाव हुए हैं, जिसमें 5 बार सीपीआई, 3 बार कांग्रेस और दो बार राजद के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। पहली बार 1967 में चुनाव हुआ। तब यहां से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नेता आरके पूर्बे को जीत मिली थी। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नूरिद्दीन को हराया था।

1969 के चुनाव में भी आरके पूर्बे ही जीते। 1967 से 2000 तक यह सीट कभी कांग्रेस के पाले में गई, तो कभी सीपीआई के। वाम दलों की इस विधानसभा में 1995 तक पैठ रही।2015 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी फैयाज अहमद को यहां से जीत मिली थी। फैयाज ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव को चुनाव में हराया था। तब भी इस सीट पर मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच ही रहा और जीत महागठबंधन की हुई थी। तब राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी एनडीए का हिस्सा थी।

वहीं जनता दल यूनाइटेड, महागठबंधन में शामिल था। 2015 के चुनाव में कुल 16 लोग चुनावी समर में थे, जिनमें 2 महिलाएं थीं। कुल 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। तब इस सीट पर लगभग 52 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2010 के चुनाव में भी इस सीट पर फैयाज अहमद जीते थे। उन्होंने जदयू के हरिभूषण ठाकुर को पराजित किया था। 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles