N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामी चिद्भवानंद की भगवत गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज स्वामी चिद्भवानंद की भगवत गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवत गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है, हमें कुछ नया करने को प्रेरित करती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवत गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है, जो आपको विषाद से लेकर सफलता तक ले जाता है। महात्मा गांधी हो अथवा फिर लोकमान्य तिलक, हर कोई गीता से प्रभावित रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है, जिससे आप किसी भी कठिनाई को पार कर जाएं। कोरोना संकट में भी गीता की प्रेरणा ने लोगों को इस महामारी से लड़ने की शक्ति दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल एक आर्टिकल में कोरोना संकट को गीता से जोड़कर देखा गया, जिसमें चिकित्सकों को अर्जुन बताया गया तथा हॉस्पिटल्स को युद्धस्थली के रूप में दर्शाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश की जनता ने तय किया है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। आत्मनिर्भर भारत विश्व के लिए भलाई लेकर आएगा। कोरोना संकट में भारत ने विश्व की सहायता की और अभी भी वैक्सीन दुनिया के कई देशों को दी जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गीता अवश्य पढ़नी चाहिए, जो आज भी जिंदगी में आपको कठिनाइयों से जूझने की सीख देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के वाक्य भी लोगों को उसी प्रकार प्रभावित करते हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु के श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के फाउंडर स्वामी चिद्भवानंद के भक्तों की संख्या बहुत है। उनकी अभी तक 186 से ज्यादा किताबें भिन्न-भिन्न फॉर्म में छप चुकी हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »