N/A
Total Visitor
30.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

पर्वतारोही नीतीश का लक्ष्य – गणतंत्र दिवस पर 19340 फीट ऊंची माउण्ट किलिमंजारो फतह करने का

पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउण्ट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को 19340 फीट ऊंची माउण्ट किलिमंजारो फतह करने का उनका लक्ष्य है। इसके लिए वे दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया से 21 जनवरी को चढ़ाई शुरू करेंगे।

गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाले और चरगांवां क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर गांव के मूल निवासी नीतीश कुमार सिंह ने बीते अक्तूबर महीने में उत्तराखंड के माउण्ट रुद्र गैरा (19086 फीट) की ऊंची चोटी को फतह किया था। अब उनका अगला लक्ष्य माउण्ट किलिमंजारो है। इस चोटी को फतह करने के लिए उन्होंने उत्तराखंड में 2 महीने पहाड़ों में प्रशिक्षण लिया एवं गोरखपुर में पिछले एक महीने से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके तहत मुख्य रूप से साइकिलिंग, 10 से 12 किलो वजन के साथ दौड़ लगाना एवं स्वास्थ्य के लिए योग आदि शामिल है।

किन्नरों को मुख्य धारा में जोड़ने का देंगे संदेश
उन्होंने अभी तक जितने भी पहाड़ों पर चढ़ाई की है, सभी पहाड़ों से जन जागरूकता के लिए संदेश दिए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़ें-सब बढ़ें, महिला सशक्तिकरण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने संदेश दिया है। इस बार अंतरराष्ट्रीय चढ़ाई के दौरान वे समाज के तीसरे मानव जाति किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संदेश देंगे।

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा
2016 – दिल्ली में एक साल का प्रशिक्षण लिया
2018- माउंट एवरेस्ट पर 6200 मीटर, खराब सेहत की वजह से आगे नहीं जा सके।
2018- लेह लद्दाख स्थित स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर।
2019- अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेश्यिर 16600 फीट।
2020 – उत्तराखंड में 9000 फीट ऊंची पीननट चोटी।
2020 – माउंट रुद्रगैरा, उत्तराखंड 19,081 फीट।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »