कृषि कानूनों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। अब तक के नतीजे कांग्रेस को जहां सुकून देने वाले हैं, वहीं भाजपा को परेशान करने वाले हैं। पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस जबरदस्त जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं भाजपा और शिअद का प्रदर्शन काफी खराब दिख रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की अग्नि परीक्षा के तौर पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दरअसल, पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं। आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का नुकसान होता दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं पंजाब निकाय चुनाव के रुझान और नतीजे।
पठानकोट के सुजानपुर नगर निगम में कांग्रेस की 8 वार्ड में जीत
पठानकोट जिले के सुजानपुर नगर निगम के 15 वार्डों के लिए हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। सुजानपुर नगर निगम की 15 सीटों पर कांग्रेस ने 8 पर जीत दर्ज की है, वहीं भाजपा पांच सीट जीतने में सफल रही। निर्दलीय ने भी दो वार्डों में जीत हासिल की है।
कोटकपुरा और जैतो में कांग्रेस ने दर्ज की जीत
जैतो शहरी नगर निगम के नतीजों में 17 वार्ड में कांग्रेस ने 7 पर जीत दर्ज की है, वहीं शिअद तीन और निर्दलीय के खाते में चार सीटें गईं हैं। इसके अलावा, कोटकपुरा नगर निगम में कांग्रेस ने 21 वार्ड में जीत हासिल की है वहीं, भाजपा पांच और आप 3 सीटें जीतने में कामयाब रहीं।
बीजेपी के गढ़ पठनाकोट में कांग्रेस की चांदी
भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले पठानकोट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में कांग्रेस के हाथ का जादू चला है। कांग्रेस ने यहां 50 वार्डों में 23 में जीत हासिल की है।
फरीदकोट में भी कांग्रेस की भारी जीत
फरीदकोट नगर निगम में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 16 में जीत दर्ज की है, वहीं अकाली दल 7 में जीत हासिल करने में सफल रही। इसके अलावा, आप को एक और निर्दलीय को एक सीट हाथ लगी है।
बठिंडा के 14 वार्डों में कांग्रेस की जीत
बठिंडा नगर निगम में कांग्रेस ने 14 वार्ड को जीत लिया है। वहीं, शिअद ने 7 सीटें अपने नाम की है।

फाजिल्का में कांग्रेस को 19 पर जीत
फाजिल्का में कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 4 वार्ड में जीत मिली है। आम आदमी पार्टी को दो में ही संतोष करना पड़ा।
करतारपुर नगर निगम के नतीजे:
कांग्रेस- 06
अकाली- 0
बीजेपी- 0
आप- 0
निर्दलीय- 9
वार्ड -1 बलविंदर कौर (निर्दलीय)
वार्ड -2 ओंकार सिंह (कांग्रेस)
वार्ड -3 तेजपाल सिंह (निर्दलीय)
वार्ड -4 ज्योति अरोड़ा (निर्दलीय)
वार्ड -5 कोमल अग्रवाल (निर्दलीय)
वार्ड -6 प्रिंस अरोड़ा (कांग्रेस)
वार्ड -7 अमरजीत कौर (निर्दलीय)
वार्ड -8 बाल मुकुंद (निर्दलीय)
वार्ड -9 सुनीता रानी (कांग्रेस)
वार्ड -10 डिंपल कपूर (निर्दलीय)
वार्ड -11 राजविंदर कौर (निर्विरोध कांग्रेस उम्मीदवार)
वार्ड -12 शाम सुंदर पाल (कांग्रेस)
वार्ड – 13 सुरिंदर पाल (निर्दलीय)
वार्ड -14 अशोक कुमार (कांग्रेस)
वार्ड -15 मनजिंदर कौर (निर्दलीय