N/A
Total Visitor
30.7 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

देश में टीकाकरण 18 करोड़ के पार, बीते 24 घंटों में देशभर में 11 लाख से अधिक नागरिकों को लगाई गई वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 18 करोड़, 04 लाख, 57 हजार 579 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के 119वें दिन यानि कि 14 मई को देशभर में 11 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 6 लाख, 29 हजार, 445 से ज्यादा लोगों को पहली डोज, जबकि 4 लाख, 74 हजार, 180 से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। देशभर में अबतक कुल 13.94 करोड़ से अधिक नागरिकों को पहली डोज, जबकि 4.10 करोड़ से अधिक नागरिकों को दूसरी डोज लगाई गई है।

15 मई सुबह 11 बजे तक लगी कुल वैक्सीन का 39.9% वरिष्ठजनों को, 45.5% टीका 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को, 9.4% टीके 30 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को और 5.2% टीके 18 से 30 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को लगाए गए हैं।

बीते 24 घंटों में इतने लोगों को लगी वैक्सीन

देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग के कुल 3 लाख, 28 हजार, 316 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें, तो देश में इसी आयुवर्ग के कुल 42 लाख, 58 हजार, 756 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।

बीते 24 घंटों में हेल्थ केयर वर्कर्स की श्रेणी में 8,861 नागरिकों को पहला टीका, जबकि 16,604 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग के 1 लाख, 83 हजार, 313 लोगों को पहला टीका, जबकि 2 लाख, 04 हजार 871 नागरिकों को दूसरा टीका लगाया गया। वरिष्ठजनों की श्रेणी में 69 हजार, 697 लोगों को पहला टीका, जबकि 2 लाख, 21 हजार, 647 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।

हेल्थ केयर वर्कर्स

हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 96 लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक, जबकि 66 लाख, 22 हजार, 040 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़, 43 लाख, 65 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 81 लाख, 49 हजार से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन

45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़, 68 लाख, 05 हजार, 772 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 87 लाख, 56 हजार, 213 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है।

वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी

60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़, 43 लाख, 17 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 75 लाख, 53 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

राज्यवार यह रहा आंकड़ा

राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़, 53 लाख, राजस्थान में 1 करोड़, 18 लाख, यूपी में 1 करोड़, 13 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 09 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 33.64 लाख, पुड्डुचेरी में 1.79 लाख, नागालैंड में 1.80 लाख, लद्दाख में 85 हजार, लक्षदीप में 20 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है।

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक में 1.10 करोड़, केरल में 82.26 लाख, आंध्र प्रदेश में 74.28 लाख, तमिलनाडु में 68.73 लाख, ओडिशा में 65.42 लाख, तेलंगाना में 54.47 लाख से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.69 लाख, मेघालय में 3.93 लाख, त्रिपुरा में 14.43 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.93 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है।

इन दस राज्यों को मिली 66.73% वैक्सीन

देशभर में कुल वैक्सीन की 66.73% डोज 10 राज्यों को दी गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.79%), राजस्थान (8.23%), उत्तर प्रदेश (8.07%), गुजरात (8.20%), पश्चिम बंगाल (6.93%), कर्नाटक (6.13), मध्य प्रदेश (4.97), केरल (4.56%), बिहार (4.60%) और आंध्र प्रदेश (4.12%) शामिल हैं।

बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटों में देशभर में कुल 3 लाख, 53 हजार, 299 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान देशभर से कुल 16.93 लाख से अधिक सैंपल एकत्रित किये गए, जिसके बाद कुल एकत्रित किये गए नमूनों की संख्या 31.4 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत में अभी तक कुल मिलाकर 2,04,32,898 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.83 प्रतिशत है। भारत में बीते एक सप्ताह का कोरोना मामलों की वृद्धि दर 1.13% है। राष्ट्रीय मृत्यु दर इस समय 1.09 प्रतिशत है।

इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 72.90% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (53,249), कर्नाटक (35,879), उत्तर प्रदेश (26,179), केरल (31,319), कर्नाटक (34,752), तमिलनाडु (20,037), आंध्र प्रदेश (19,177), राजस्थान (16,880), पश्चिम बंगाल (19,131), हरियाणा (14,577), गुजरात (15,365), दिल्ली (14,140) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है |

साप्ताहिक औसत रिकवरी की बात करें तो 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक 53 हजार, 816, 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 82 हजार, 596, 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक 1 लाख 46 हजार, 474, 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 2 लाख, 33 हजार, 143, 30 अप्रैल से 6 मई तक 3 लाख, 13 हजार, 424 और 7 मई से 13 मई तक 3 लाख, 50 हजार, 568 नागरिक ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 31,091 की कमी आयी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में 11 राज्यों की हिस्सेदारी 77.26 प्रतिशत है |

इन जिलों में बीते दो सप्ताह से घट रहे हैं मामले

उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर, महाराष्ट्र के ठाणे, नागपुर, नासिक, मुंबई और बांद्रा, गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में बीते दो सप्ताह से कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिला|

इसी कड़ी में साप्ताहिक आंकड़ों की बात करें, देश के 516 जिलों में कोरोना के मामले 10 प्रतिशत से नीचे हैं। इसमें से मध्य प्रदेश के सर्वाधिक 42 जिले, तमिलनाडु के 37 जिले, महाराष्ट्र के 35, कर्नाटक के 30, ओडिशा-उत्तर प्रदेश के 28, राजस्थान के 27, असम के 25, बिहार के 24, छत्तीसगढ़-पश्चिम बंगाल के 23 जिले शामिल हैं |

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 18 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

14 मई तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 18 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.82 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 51 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 47 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 48 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 20 लाख+ और कर्नाटक को 1 करोड़, 09 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 90 लाख से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास फिलहाल उपलब्ध हैं, जबकि 7 लाख, 29 हजार, 610 से अधिक खुराकों को अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को दिया जाना है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »