नई दिल्ली : दिल्ली मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी में एक कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी|
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा “सभी कोंकणी बोलने वाले लोगों और कोंकणी भाषा से प्यार करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए, दिल्ली मंत्रिमंडल ने आज दिल्ली में एक कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी|
“कोंकणी गोवा की आधिकारिक भाषा हैऔर मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र (कोंकण) और कोंकणी लोगों द्वारा बोली जाती है|
इससे पहले रविवार को दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग ने भी राष्ट्रीय राजधानी में तमिल भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तमिल अकादमी की स्थापना की थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नए सेट-अप अकादमी को जल्द ही सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ एक कार्यालय स्थान आवंटित किया जाएगा।