N/A
Total Visitor
28.7 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

दिग्विजय सिंह मोदी सरकार को कटाक्ष करते करते अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तंज कस बैठे

दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से पंजाब-हरियाणा समेत कई जगहों से आए किसान डटे हुए हैं। अब किसान आंदोलन की गूंज देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच चुकी है। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मोदी सरकार को घेरा, मगर किसानों के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी तंज कसा। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने एक सभा के दौरान कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेसी सो रहे हैं। 

दरअसल, राजगढ़ में एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, मगर हमारे एमपी के किसान भोले-भाले हैं और यहां तो कांग्रेसी भी सो रहे हैं। फिर उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि किसान विरोधी कानून के खिलाफ आप लोग आवाज उठाइए।

गौरतलब है कि किसानों को मुआवजा नहीं दिए जाने के खिलाफ राजगढ़ में यूथ कांग्रेस ने यात्रा निकाली थी, जिसे दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसी दौरान इन्होंने ये बातें कहीं। बता दें कि दिल्ली में पिछले एक महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ में किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान एमएसपी की लिखित गारंटी चाहते हैं और ये कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »