N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

जेपी नड्ड़ा का 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ में प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनज़र कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा का 22 से 24 जनवरी तक लखनऊ में रहने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह प्रदेश मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार के मद्देनज़र लखनऊ आ रहे हैं। यहां वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन कर विस्तार की औपचारिकताएं तय करेंगे। साथ ही पंचायत चुनाव व मिशन-2022 के मद्देनज़र रणनीति बनाएंगे। 

इसी बैठक में केंद्र सरकार के पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी फैसला होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल होगा। कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। दरअसल, भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कई मंत्रियों के कामकाज से प्रसन्न नहीं है। वहीं कई विभागों में अधिकारियों की मनमानी और मंत्रियों की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठते रहे हैं। संभावना है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले हो सकता है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »