नई दिल्ली:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश करेंगी। इससे पहले सुबह 10:15 बजे संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें साल 2021-22 के केंद्रीय बजट को पेश करने का प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। कोरोना की वजह से बिगड़ी अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए इस बजट में कई बड़े और महत्वपूर्ण ऐलान किए जा सकते हैं।
बजट से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने घर पर पूजा-पाठ किया। उन्होंने कहा कि आम बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। यह आत्मनिर्भर भारत को दिशा दिखाएगा। ये जनता की उम्मीदों का बजट होगा