N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

चक्रवात “तौकते” में ओएनजीसी के जहाजों के फंसने की घटनाओं की अनुक्रमिक जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय,भारत सरकार  ने चक्रवात “तौकते” में ओएनजीसी के जहाजों के फंसने की घटनाओं की अनुक्रमिक जांच करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। ओएनजीसी के कई जहाज, जिनमें 600 से ज्यादा लोग सवार थे, चक्रवात “तौकते” के दौरान अपतटीय क्षेत्रों में फंसे हुए थे। फंसे होने, प्रवाहित होने और उसके बाद की घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली गई।

इस समिति का गठन श्री अमिताभ कुमार, जहाजरानी महानिदेशक, श्री एस.सी.एल. दास, हाइड्रोकार्बन महानिदेशक, और श्रीमती नाजली जाफरी,संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय को शामिल करके घटनाओं की जांच करने के लिए किया गया है। अगर आवश्यकता हो तो समिति किसी भी अन्य सदस्य को शामिल कर सकती है और किसी भी व्यक्ति से सहायता प्राप्त कर सकती है। समिति को एक महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

समिति के लिए संदर्भित विषय निम्न हैं:

  1. जहाजों के फंसने और प्रवाहित होने की घटनाओं का अनुक्रम और उसके बाद के घटनाओं की जांच।
  2. क्या मौसम विभाग और अन्य वैधानिक प्राधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनियों पर पर्याप्त रूप से विचार किया गया और उन पर कार्रवाई की गई।
  3. क्या जहाजों की सुरक्षा के लिए और आपदा प्रबंधन से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का सही रूप से पालन किया गया।
  4. प्रणालियों में खामियों और कमियों का पता लगाना, जिसके कारण जहाजों का फंसना और प्रवाह होता है।
  5. इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सिफारिशें देना|
newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »