N/A
Total Visitor
33.3 C
Delhi
Saturday, July 5, 2025

ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने यात्री को मारी गोली

बिहार के बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में  डकैती डाली। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उत्तरप्रदेश के इटावा निवासी एक यात्री के गोली मार दी। अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एस5 बॉगी में सवार कई यात्रियों से मारपीट भी की। 

सोनपुर – छपरा रेल खंड पर दिघवारा और सोनपुर स्टेशन के बीच गुरुवार किनदेर रात बरौनी-  ग्वालियर मेल में हथियारबंद डकैतों ने 12 से अधिक यात्रियों से लूटपाट की और एक यात्री को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल यात्री जनरल कोच G5 में सफर कर रहा था जो उत्तर प्रदेश के इटावा  का 22 वर्षीय शिवम यादव बताया जाता है। जख्मी हालत में उसे छपरा सदर अस्पताल में रेल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने भर्ती कराया।

मालूम हो कि 10 से 12 डकैत अपने हाथ में धारदार हथियार और देसी कट्टा लेकर सवार थे। चलती ट्रेन में अपराधियों ने लूटपाट मचाना शुरू किया लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे जब शब्बा सिंह यादव के बेटे शिवम ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी जांघ में गोली मार दी। फिलहाल घायल यात्री खतरे से बाहर बताया जाता है। रेल थानाध्यक्ष ने घायल यात्री का फर्द बयान दर्ज कर लिया है।

रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने तत्काल अपराधियों की धरपकड़ को लेकर एक  एसआईटी टीम का गठन किया है।अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उधर इस संबंध में रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस शीघ्र है इसका उद्भेदन कर लेगी। सीवान के अलावा सोनपुर, छपरा और आसपास के क्षेत्रों में रेल पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »