18.7 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

गुजरात में क्लीन स्वीप की ओर बीजेपी, कांग्रेस पिछड़ी, सीएम विजय रूपाणी बोले- ये तो ट्रेलर है

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। कम से कम पांच विधानसभा सीटों लिम्बडी, अब्दासा, कपराद, डांग और कर्जन पर भाजपा के प्रत्याशी कांग्रेस उम्मीदवारों पर प्रभावी बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक (दोपहर 1.50 बजे) कांग्रेस के जयंती लाल पटेल जो शुरुआत में मोरबी सीट से बढ़त बनाए हुए थे वह भाजपा के ब्रिजेश मेरजा से करीब करीब 1500 मतों से पिछड़ गए हैं। वहीं, सात सीटों पर भाजपा सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। 

रुझान में जबरदस्त बढ़त से उत्साहित गुजरात सीएम विजय रूपाणी ने कहा, बीजेपी सभी 8 सीटें जीतने के करीब है। यह आगामी विधानसभा चुनावों का ट्रेलर है।’

रूपाणी ने आगे कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और वो जनता से संपर्क खो चुकी है। हर जगह नतीजे उनके खिलाफ हैं। कांग्रेस एक नेतृत्वहीन पार्टी है। 

कौन कितने मतों से चल रहा है आगे
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1.50 बजे भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री कीर्तिसिंह राणा लिम्बडी से करीब 24420 मतों से आगे चल रहे हैं। अब्दासा में भाजपा के प्रद्युम्न सिंह जडेजा करीब 23074 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।  भाजपा के जीतू चौधरी कपराद से 25500 मतों और विजय पटेल डांग में 24782 मतों से कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

कर्जन सीट पर भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल करीब 9,900 मतों से आगे चल रहे हैं। 
     
धारी सीट से भाजपा के जेवी काकडिया, कांग्रेस प्रत्याशी से 9662 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री आत्माराम परमार अपने कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी से गाधड़ा में 15282 मतों से आगे चल रहे हैं।
     
उल्लेखनीय है कि तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन आठ सीटों के लिए कुल 81 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »