N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

केवल एक यात्री के साथ एयर इंडिया के विमान ने भरी उड़ान

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय कारोबारी एसपी सिंह ओबरॉय उस समय हैरान रह गए, जब अमृतसर से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान में इकॉनॉमी क्लास के टिकट से यात्रा करने के दौरान उन्होंने अपने आपको अकेला देखा|

एक अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय बुधवार तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर अमृतसर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में इकलौते यात्री थे। दुबई जाने वाले इस विमान में उन्होंने 3 घंटे का सफर तय किया। ओबरॉय के पास गोल्डन वीजा है जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में 10 साल तक रहने की मंजूरी मिल गई। उड़ान के दौरान उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान देने के अनुरोध पर जवाब नहींं दिया। पिछले 5 हफ्तों में यह तीसरी बार है, जब दुबई जाने वाले विमान में केवल 1 ही यात्री मौजूद था।

मुंबई से दुबई जाने वाले एक विमान में 19 मई को 40 वर्षीय भावेश जावेरी नाम का ही इकलौता यात्री सवार था। 3 दिन बाद ओस्वाल्ड रोड्रिगेज नाम के एक अन्य शख्स ने एयर इंडिया के विमान में मुंबई से दुबई की यात्रा अकेले की थी। महामारी से पहले अधिक मांग के कारण भारत से दुबई जाने वाले विमान में बहुत लोग उड़ान भरते थे। महामारी के बाद से इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या बेहद कम हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय बुधवार तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर अमृतसर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में इकलौते यात्री थे। दुबई जाने वाले इस विमान में उन्होंने 3 घंटे का सफर तय किया। ओबरॉय के पास गोल्डन वीजा है जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में 10 साल तक रहने की मंजूरी मिल गई। उड़ान के दौरान उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान देने के अनुरोध पर जवाब नहींं दिया। पिछले 5 हफ्तों में यह तीसरी बार है, जब दुबई जाने वाले विमान में केवल 1 ही यात्री मौजूद था।एक अधिकारी ने बताया कि ओबरॉय बुधवार तड़के 3 बजकर 45 मिनट पर अमृतसर से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया के विमान में इकलौते यात्री थे। दुबई जाने वाले इस विमान में उन्होंने 3 घंटे का सफर तय किया। ओबरॉय के पास गोल्डन वीजा है जिससे उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में 10 साल तक रहने की मंजूरी मिल गई। उड़ान के दौरान उन्होंने चालक दल के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। एयर इंडिया ने इस मामले पर बयान देने के अनुरोध पर जवाब नहींं दिया। पिछले 5 हफ्तों में यह तीसरी बार है, जब दुबई जाने वाले विमान में केवल 1 ही यात्री मौजूद था।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »