30.1 C
Delhi
Thursday, September 19, 2024

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- आंदोलन में शामिल टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि आज अगर किसानों के आंदोलन की आड़ में भारत को तोड़ने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग पीछे होकर आंदोलन के कंधे से गोली चलाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। बख्तियारपुर में कृषि कानून के पक्ष में बिहार भाजपा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कहीं। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि किसानों को पूरी आजादी मिलनी चाहिए कि उनकी फसल हिंदुस्तान में कहीं भी जा सकती है, कोई रोकेगा नहीं। आपकी फसल पर अलग से मंडी का टैक्स नहीं लगेगा। इस साल भारत सरकार ने एमएसपी के अंतर्गत 60 हजार करोड़ का धान खरीदा है, जिसमें से 60 प्रतिशत पंजाब से खरीदा गया। बता दें कि कृषि कानून के पक्ष में बिहार भाजपा की ओर से आज से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। 13 से 25 दिसम्बर के बीच होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी नेता, विधायक, मंत्री व पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। 

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि नए कृषि कानून के नाम पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसे देखते हुए तीनों कृषि कानून के समर्थन में हर जिले में किसान सम्मेलन किया जाएगा। वहीं, सभी विधानसभा क्षेत्र में किसान पंचायत का आयोजन भी होगा। सम्मेलनों में जनता को बताया जाएगा कि किसान बिल उनके पक्ष में है न कि इससे उनका नुकसान होने वाला है। विरोध करने वाले महज राजनीतिक लाभ के लिए आंदोलन को हवा दे रहे हैं। कृषि बिल से केवल बिचौलिए को नुकसान हो रहा है। इस बिल से 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में सहायक मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार चाहती है कि बिहार में भी कांट्रैक्ट फॉर्मिंग हो। पंजाब में जब यह हो सकता है तो बिहार में क्यों नहीं। इस कानून पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
13FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »