फिल्म ‘केदारनाथ’ की लेखिका कनिका ढिल्लों ने ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शुर्मा संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों को पूरा करते हुए कनिका ने फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि कनिका ढिल्लों ने कुछ खास लोगों की मौजूदगी में दिसंबर के महीने में हिमांशु शर्मा से शादी रचाई है।
फोटो शेयर करते हुए कनिका ने लिखा, “साल 2021 की नई शुरुआत हिमांशु शर्मा के साथ।” मालूम हो कि दोनों साल 2019 से रिलेशनशिप में थे। जून के महीने में दोनों ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
बता दें कि हिमांशु शर्मा कुछ समय पहले स्वरा भास्कर संग रिलेशनशिप में रहने के लिए सुर्खियों में आए थे। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कनिका और हिमांशु ने कहा, “कुछ समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद, हम इस बात को बताते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं कि हमने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साथ में दोनों खुशी और शानदार लाइफ जीने की कामना करते हैं।”
हिमांशु शर्मा, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर संग रिलेशनशिप में थे। दोनों पांच साल तक साथ थे। ब्रेकअप पर बात करते हुए स्वरा ने कहा था कि यह केवल एक व्यक्ति की चॉइस की बात नहीं, दूसरे की चॉइस की भी बात है। इसी को आगे बढ़ना कहते हैं।