एटा:यहां एक शिक्षक ने 11 साल की लड़की के साथ ट्यूशन पढ़ाते समय छेड़छाड़ की। लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ताजा मामला एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। आरोपी एक लड़की को उसके घर पर ट्यूशन पढ़ाने जाता था। आरोपी शिक्षक कई दिन से लड़की छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा ने आरोपी शिक्षक वरुण की शिकायत अपने परिजनों से की।
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया jm।