N/A
Total Visitor
31.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। देश के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरे और शीतलहर से आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में कोहरे के साथ शीतलहर के अलर्ट जारी किये गए हैं। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य प्रदेश में भी शीतलहर होने के आसार जताए हैं। साथ ही ओडिशा में भी कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अरुणचल प्रदेश में गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है और कुछ इलाकों में ओलवृष्टि की भी आशंका है।

दिल्ली में शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। जब मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है। विभाग ने बताया कि इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन है तथा शनिवार को भी राहत मिलने का अनुमान नहीं है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गयी। वहीं बरेली मंडल में रात के तापमान में गिरावट देखी गयी। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस इटावा में दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान झांसी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में पारा दो डिग्री और नीचे लुढक गया जबकि घाटी के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के कारण कश्मीर में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। श्रीनगर में पारा शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। यानी इसमें दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकारियों के अनुसार उत्तरी कश्मीर में बारामूला के गुलमर्ग स्कीइंग स्थल पर न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री नीचे रहा जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य से 13.4 डिग्री नीचे से अधिक है।

राजस्‍थान में कड़ाके की सर्दी के बीच एकमात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है और बृहस्‍पतिवार रात को यहां न्यूनतम तापमान शून्‍य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान सीकर में 1.5 डिग्री, चुरू में 1.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, पिलानी में 2.9 डिग्री, चित्‍तौड़गढ़ में 3.1 डिग्री और श्रीगंगानगर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »