N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

इंदौर में तेंदुए ने मचाया आतंक, अब तक 4 लोगों को किया घायल

इंदौर: मध्यप्रदेश में एक तरफ कोरोना संकट नहीं थम रहा है वहीं दूसरी तरफ आकस्मिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिंबोदी रहवासी क्षेत्र में तेंदुआ घुस गया है। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। जी दरअसल अचानक तेंदुए के आने से हड़कंप मच गया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इंदौर के झाबुआ फार्म हॉउस से निकलकर आज सुबह तेंदुआ खंडवा रोड पर रिहायशी इलाके में घुसा गया है। उसके बाद तेंदुए ने एक परिवार पर किया हमला। खबर है कि अब तह तेंदुए ने कुल चार लोगों पर हमला किया है।

दरअसल आज सुबह तेंदुआ लिंबोदी में रहने वाले खेमराज राठौर के घर में पीछे के रास्ते घुस गया। जैसे ही खेमराज की पत्नी ने तेंदुए को देखा वह निकलकर भागी। उसे भागते देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला को तेंदुए ने दांत लगा दिए। आप सभी को हम यह भी बता दें कि यह सब होते देख रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है वन विभाग की टीम ने इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया है।

रेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी प्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया है, लेकिन तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश जारी हैरेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी प्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया है, लेकिन तेंदुआ को पकड़ने की कोशिश जारी है

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »