N/A
Total Visitor
31.2 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

आगरा में सेना भर्ती रैली 15 फरवरी से

देश के ज्यादातर युवा सैनिक बनने का सपना संजोते हैं। यदि आप भी भारतीय सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। भारतीय सेना 15 फरवरी से आंनद इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में भर्ती मेला का आयोजन करने जा रही है।

आगरा और अलीगढ़ मंडल के युवाओं के लिए लगने वाला आर्मी भर्ती मेला 15 फरवरी से 08 मार्च तक आयोजित होगा। इस भर्ती में लगभग 01 लाख 12 हजार अभ्यर्थियों को सेना में जाने का मौका मिलेगा। आगरा जिला प्रशासन के साथ सैन्य और पुलिस अधिकारी आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भारतीय सेना प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों में सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर ट्रेड्समैन और सोल्जर टेक्निकल सहित सिपाही पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पूरे भारत में भर्ती रैली आयोजित करती है।

कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
सेना भर्ती रैली के लिए सेना भर्ती कार्यालय, आगरा से सभी पंजीकृत 1.12 लाख युवाओं को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर साथ रखना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को रैली से 48 घंटे के भीतर का कोविड मुक्त प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

छह जिलों में अभ्यर्थी होंगे शामिल
15 फरवरी से प्रारंभ होने वाली सेना भर्ती रैली में छह जिलों के अभ्यर्थी, जिसमें कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा और मथुरा जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

यहां शुरू होगी सेना भर्ती रैली
आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में भर्ती केंद्र बनाया गया है। सेना भर्ती रैली में आगरा और अलीगढ़ मंडल के छह जिलों के करीब 1.12 लाख युवा शामिल होंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती
भारतीय सेना के लिए जीडी सैनिक, ट्रेडमैन, क्लर्क/स्टोर कीपर एवं टेक्निकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। देश को करीब 50 हजार सैनिक देने वाले आगरा के युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं।

सीएम योगी ने भर्ती रैली के लिए दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आगामी 15 फरवरी से आगरा में प्रारम्भ हो रही भारतीय सेना की भर्ती रैली के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने इस संबंध में सेना के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सेना भर्ती रैली कार्यक्रम एक नजर में

– 15 फरवरी, पटियाली, कासगंज
– 15 फरवरी, कासगंज, कासगंज
– 16 फरवरी, सहावर, कासगंज,
– 16 फरवरी, सासनी, हाथरस
– 16 फरवरी, सिकंदराराऊ, हाथरस
– 17 फरवरी, सादाबाद, हाथरस
– 18 फरवरी, हाथरस, हाथरस
– 18 फरवरी, जसराना, फीरोजाबाद
– 19 फरवरी, शिकोहाबाद, फीरोजाबाद
– 20 फरवरी, फीरोजाबाद, फीरोजाबाद
– 20 फरवरी, टूंडला, फीरोजाबाद
– 21 फरवरी, इगलास, अलीगढ़,
– 22 फरवरी, कोल, अलीगढ़
– 23 फरवरी, खैर, अलीगढ
– 24 फरवरी, गभाना, अलीगढ़
– 25 फरवरी, अतरौली, अलीगढ़
– 26 फरवरी, एत्मादपुर, आगरा
– 26 फरवरी, गोवर्धन, मथुरा
– 27 फरवरी, मांट, मथुरा
– 28 फरवरी, छाता, मथुरा
– एक मार्च, मथुरा, मथुरा
– दो मार्च, महावन, मथुरा
– तीन मार्च, खेरागढ़, आगरा
– तीन मार्च, बाह, आगरा
– चार मार्च, फतेहबाद, आगरा
– पांच मार्च, सदर, आगरा
– छह मार्च, किरावली, आगरा

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »