26.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर दीपोत्सव का जश्न, झांकियां में दिखा रामायण का दृश्य, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

अयोध्या में 492 वर्ष बाद रामजन्मभूमि पर भव्य दीपोत्सव का सपना साकार हो रहा है। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह दस बजे से शुरू हो गया। पर्यटन राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र सहित अफसरों व विशिष्ट अतिथियों ने झांकियों को हरी झंडी दिखा कर साकेत कॉलेज से रवाना किया।

डीएम झा समेत मजिस्ट्रेटी ड्यूटी में लगे विनोद यादव समेत अन्य अफसर झांकियों की अगवानी कर रहे हैं। साकेत कालेज से लेकर रामकथा पार्क  तक रामराज्य सा नजारा दिख‌ रहा है। ढोल-नगाड़े व भांगड़ा पर सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन हो रहा है। भगवान राम, माता सीता व अनुज लक्ष्मण की झलक पाने के लिए अयोध्या वासियों की भीड़ उमड़ी। नगरवासी उन‌ पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। रामायण पर आधारित 11 झांकियां यहां दीपोत्सव कार्यक्रम को और भी मनोहारी रूप दे रही हैं।‌

जलेंगे पांच दीये

अयोध्या में आज शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राम की पैड़ी के घाटों पर एक साथ पांच लाख 50 हजार से अधिक दीपक जलाकर नया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनेगा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर के सामने दीपक जलाकर विशेष पूजन करेंगे। दीपोत्सव से एक दिन पहले गुरुवार की शाम से ही अयोध्या सज-संवर कर पूरी तरह से तैयार हो गई है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles