राजस्थान न्यूज़:- राज्य सरकार और राजस्थान की राजनीती के लिए एक और बड़ी और दुखद खबर सामने आयी है। उदयपुर की वल्लभनगर सीट से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शक्तावत के निधन पर शोक जताया है आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित कर दीया गया है। वहीं सुबह 11 बजे प्रस्तावित ‘दिशा’ की बैठक भी स्थगित हो गई है शक्तावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
शक्तावत उदयपुर जिले की सबसे चर्चित रहने वाली विधानसभा सीट वल्लभनगर से दूसरी बार विधायक थे।शक्तावत पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे गुलाबसिंह के पुत्र है। आपको बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में शक्तावत को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। दूसरे नम्बर पर रणधीर सिंह और भाजपा के उदयलाल तीसरे स्थान पर रहे थे।