24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कई विधायकों के साथ सपा में शामिल, करीब 300 लोगों ने ली सपा की सदस्यता

उत्तर प्रदेश की सियासत में आज का दिन अहम है। सपा कार्यालय में मंत्रियों सहित कई विधायकों का जमावड़ा लगा है। ये सपा की सदस्यता लेने के लिए इकट्ठा हुए हैं। भाजपा से इस्तीफा देने वाले मंत्री व विधायक तीन दिन से भाजपा छोड़कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल रहे हैं। भाजपा से इस्तीफा देने वाले मंत्री व विधायक तीन दिन से भाजपा छोड़कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिल रहे हैं।

ये नेता सपा में हुए शामिल

स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमर सिंह अपना दल से पूर्व विधायक, अली युसुफ पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक नीरज, बलराम सैनी पूर्व विधायक, राजेंद्र सिंह पटेल, धनपत राम पूर्व मंत्री, पद्म सिंह, अयोध्या पाल पूर्व विधायक, बंशी लाल, राम अवतार, आरके मौर्य आदि ने ली सपा की सदस्यता।

धर्म सिंह ने कहा कि सपा में आने की कई वजह है। फिर से यूपी में समाजवाद कायम करना है। प्रतिबंध ना होता तो 10 लाख से बड़ी रैली होती। मकर संक्रांति के दिन शपथ लेते हैं कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। अखिलेश को सीएम बनाकर संविधान सुरक्षित करना है। इन्होंने जो सम्मान दिया वह बसपा और भाजपा में नहीं मिला। 2024 में प्रधानमंत्री की शपथ दिलाएंगे।

धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ। इसे देखते हुए हम पिछड़े, दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

इससे पहले, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।

अपना दल विधायक ने भी दिया इस्तीफा

भाजपा के सहयोगी अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि वह समर्थकों के साथ शुक्रवार को सपा की सदस्यता लेंगे। जल्द ही पार्टी के कई विधायक भी इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता लेंगे।

आरोप लगाया कि साढ़े चार साल से अपमान झेल रहे थे। शाहजहांपुर के पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा की सदस्यता लेंगे। इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की चर्चा की।

शरद पवार व ममता कर सकती है यूपी में प्रचार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल करते हुए बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से केके शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

शुक्रवार को उन्होंने फोन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निमंत्रण दिया। इसी तरह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी। उन्हें भी सपा की ओर से न्यौता भेजा गया है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles