N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बारिश

नई दिल्ली: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम इन दिनों करवट बदल रहा है। दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में बारिश हुई है। वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। ये लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का कार्य कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी बीच अचानक बिजली गिरी, जिसमें चारों झुलस गए। घायलों को मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। ये पूरी घटना सोसायटी के एक फ्लैट में लगे बाहरी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में बिजली गिरने के बाद चारों लोग गिरते हुए नज़र आ रहे हैं। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिसके बाद से मौसम में ठंडक देखी गई। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी चालू हो गई है। कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है। जबकि घाटी के शेष हिस्सों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा जम्मू और पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग केरन और माछिल सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में गुरुवार की रात से बर्फबारी चालू हुई। मौसम विभाग के अनुसार करानाह और केरन इलाकों में ढाई फुट जबकि माछिल में 2 फुट बर्फ पड़ी है। गुलमर्ग और बारामुला शहरों में भी बर्फ़बारी हुई हैइसके अलावा जम्मू और पंजाब के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुलमर्ग केरन और माछिल सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में गुरुवार की रात से बर्फबारी चालू हुई। मौसम विभाग के अनुसार करानाह और केरन इलाकों में ढाई फुट जबकि माछिल में 2 फुट बर्फ पड़ी है। गुलमर्ग और बारामुला शहरों में भी बर्फ़बारी हुई है

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »