गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार रफ़ाल लड़ाकू विमान का भी प्रदर्शन किया गया.एक रफ़ाल, दो जेगुआर और दो मिग-29 विमान एकलव्य फोर्मेशन में नज़र आए.फोर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया ने किया.300 मीटर की ऊंचाई पर 780 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार वाली इस उड़ान की गूंज दूर तक सुनाई दी.उसके बाद एकल रफ़ाल को भी प्रदर्शित किया गया जिसने 900 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी.शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह ने वर्टिकल चार्ली बनाते हुए रफ़ाल उड़ाया |