N/A
Total Visitor
34.9 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और 8 गिलास कितना जरूरी?

जल ही जीवन है। ये बात हम कई सालों से सुनते आ रहे हैं। साथ ही ये बात भी अक्सर सुनने मिल ही जाती है हर किसी को खूब पानी पीना चाहिए। इसके पीछे तर्क भी दिए जाते हैं कि खूब पानी पीने से किडनी ठीक रहती है, चेहरे और स्किन पर ग्लो बना रहता है और वजन में भी संतुलन बनाकर रखा जा सकता है।

पानी पीने के ऐसे ही कई और फायदे भी गिनाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक व्यक्ति को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? पानी के क्या फायदे हैं? आपको अपने शरीर के हिसाब से 24 घंटे में कितने पानी की जरूरत है और रोज 8 से 10 गिलास पानी पीने की जो बात कही जाती है, उसकी क्या सच्चाई है। आइए इन सभी सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

पानी के फायदे (Health benefits of Water)

पानी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे शरीर के वजन का 50 से 70 फीसदी हिस्सा पानी से है। शरीर की हर कोशिका, टिशू और अंग को ठीक तरह से काम करने के लिए पानी की जरूरत है। ये एक शत-प्रतिशत सही बात है।पानी के कई फायदे हैं। एक बड़ा फायदा तो ये है कि यूरिन, पसीने आदि के जरिए हमारे शरीर से कई बेकार या शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें बाहर निकल जाती हैं।पानी हमारे शरीर के तापमान को भी सामान्य रखने में मदद करता है। ऐसे में पानी की कमी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। मानसिक और शारीरिक तौर पर आप थकावट महसूस कर सकते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और 8 गिलास कितना जरूरी?

ये सही है पानी की जरूरी मात्रा शरीर में बनी रहनी चाहिए लेकिन 8 या 10 गिलास पानी को लेकर कोई ठोस शोध मौजूद नहीं है। 8 से 10 गिलास का मतलब हुआ कि 2 से तीन लीटर पानी आपको पीना चाहिए। हालांकि, कभी किसी वैज्ञानिक ने इसे लेकर दावा नहीं किया।

एक दिन में कितना पानी चाहिए, ये बहुत कुछ आपके शरीर, आपकी उम्र, आपके काम और जीवनशैली पर निर्भर करता है। कई लोगों के लिए 8 से 10 गिलास भी दिन भर में कम पड़ सकते हैं।

शरीर जितना पानी मांगे, उसे उतना दें

पानी पीने क लेकर सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपका शरीर कितने पानी की मांग कर रहा है। जानकार या हेल्थ एक्सपर्ट यही सलाह देते हैं कि शरीर जितना पानी मांगे, उसे उतना देना चाहिए। इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए।

पानी की जरूरत होते ही दिमाग़ को पता चल जाता है। इसके बाद इंसान को प्यास लगने का संकेत मिलता है। शरीर की बनावट ऐसी है कि दिमाग से एक हारमोन गुर्दों को भी निर्देश देता है कि वो पेशाब को गाढ़ा कर शरीर से पानी निकालना कम करें और पानी बचाएं।

जानकारों के अनुसार ये सोचना कि बहुत देर से पानी नहीं पिया और इसलिए अभी पी लेते हैं, ये सही नहीं है। कई बार जरूरत से ज्यादा पानी पी लेना भी नुकसान दायक हो सकता है। शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है और फेफेड़ों में सूजन आ जाती है।

पानी सही मात्रा में पी रहे हैं, इस बारे में कैसे जानें

ये भी एक अहम सवाल है जो कई लोग जानने की कोशिश करते हैं। आपके शरीर और जीवनशैली के हिसाब से कितना पानी जरूरी है, इस बारे में आप अपने डॉक्टर या डायटिशियन से सलाह ले सकते हैं। वैसे अगर आपको प्यास कम लगती है और आपका यूरिन भी हल्का पीला या रंगहीन नजर आता है तो ये संकेत हैं कि आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं।

वैसे, ये भी एक तथ्य है पानी की कमी केवल पानी पीने से पूरा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आप दिन भर में जो फल, सब्जी, चाय, कॉफी, बीयर, एनर्जी ड्रिंग या दूसरी चीजें ले रहे हैं, उसमें भी पानी के अंश होते हैं और वे भी आपके शरीर में पानी की मांग को पूरा करते हैं।

इसलिए बेहतर है कि प्यास को इग्नोर नहीं करें और जब जरूरत लगे तो पानी जरूर पीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर शरीर या इंसान की पानी की जरूरत अलग-अलग हो सकती है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »