दिल्ली पुलिस ने सोमवार को होली पर देश की राजधानी में यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 3000 से अधिक चालान काटे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए।
एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3282 चालान किए गए, जिनमें से 1255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए। इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किए गए। इसके अलाव, अधिकारी ने बताया कि पहली बार होली के दिन कोई भी घातक सड़क दुर्घटना नहीं हुई और ना ही किसी की जान गई है।
- बिना हेलमेट- 1255
- नशे में ड्राइविंग- 100
- बाइक पर तीन लोग- 170
- खतरनाक ड्राइविंग- 121
- अन्य चालान- 1636