मुंबई में बुधवार यानी 10 फरवरी 2021 को मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। फेमिना मिस इंडिया 2020 साल टॉप 3 में मानसा वाराणसी, मान्या सिंह और मनिका शोकंद ने जगह बनाई थी। वहीं, तेलंगाना की मानसा वाराणसी को मिस इंडिया 2020 का ताज पहनाया गया। मानिका श्योकंद फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया बनीं तो वहीं मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर-अप रहीं।
फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट मानसा वाराणसी ने 23 साल की उम्र में VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फेमिना मिस इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से विनर्स के नाम की घोषणा की गई है।
10 फरवरी को फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले हुआ।
मानसा वाराणसी की हैदराबाद की रहने वाली हैं। इससे पहले वो मिस तेलंगाना का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं। मानसा फाइनेंशियल एक्सचेंज इनफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई ग्लोबल इंडियन से पूरा किया है। मानसा के मुताबिक, उन्हें किताबें पढ़ना, संगीत सुनना, योगा और डांस करना काफी पसंद है।
कोरोना की वजह से ऐसा पहली बार हुआ कि मिस इंडिया (Femina Miss India 2020) कॉन्टेस्ट को डिजिटल तरीके से आयोजित किया गया। ये मिस इंडिया 2020 का 57 वां संस्करण था। शो को अपारशक्ति खुराना होस्ट करते नजर आए थें। LCC फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन मुंबई के प्लश होटल में किया गया। जहां चित्रांगदा सिंह इस बार भी जूरी का हिस्सा रहीं तो वहीं नेहा धूपिया ने कंटेस्टेंट्स को ट्रेन करने का जिम्मा उठाया था।