फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कुछ दिन पहले ही अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस आए हैं। हार्ट अटैक आने पर रेमो का इलाज कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा था। रेमो के घर आने के बाद क्रिमसम से मौके पर रेमो की पत्नी लिजेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर सलमान खान को फरिश्ता कहा था। उन्होंने सलमान को मदद करने के लिए धन्यवाद बोला था। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहे थे कि आखिर सलमान ने ऐसा क्या किया था जिसके लिए लिजेल ने उन्हें थैक्यू बोला है। अब इसकी वजह सामने आई है।
ई टाइम्स को एक सोर्स ने बताया कि सलमान खान ने किस तरह लिजेल और रेमो की मदद की थी। सोर्स ने बताया कि रेमो को लेकर हॉस्पिटल पहुंचने के बाद लिजेल ने सबसे पहले सलमान खान को कॉल लगाया था। उस समय सलमान का फोन बिजी आ रहा था। 5 मिनट बाद उन्होंने कॉल बैक किया। लिजेल रो रही थीं क्योंकि डॉक्टर ने बताया कि रेमो को मेजर हार्ट अटैक आया है।
रेमो के इलाज के दौरान सलमान खान, लिजेल के संपर्क में थे। इतना ही नहीं वह डॉक्टर्स की टीम से भी बात कर रहे थे। रेमो की सर्जरी होने और उनके ऑपरेशन थियेटर से बाहर आने तक सलमान हॉस्पिटल के संपर्क में थे। अस्पताल में रेमो की एंजियोप्लास्टी की हुई थी।
रेमो की सर्जरी के दौरान सलमान कॉल पर लिजेल का शांत करने की कोशिश करते रहे। लिजेल ने पति की हालत की जानकारी बच्चों को भी नहीं दी थी। बड़ा बेटा सोने चला गया था और छोटा बेटा जिम में था। सोर्स ने आगे बताया कि रेमो के अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आने के बाद भी सलमान खान, लिजेल के टच में थे और रेमो की हालत का जायजा ले रहे थे।
क्या हुआ था उस दिन
रिपोर्ट में बताया गया कि रेमो ने ट्रेडमिल का यूज किया और इसके बाद वह एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्होंने लिजेल को भी वर्कआउट करने के लिए कहा। इस दौरान रेमो के में सीने अचानक तेज दर्द उठा। शुरुआत में कपल को लगा कि यह एसिडिटी है। रेमो सीढ़ियों पर जैसे ही पहुंचे तो उल्टी करने लगे। लिजेल ने उनकी हार्ट बीट चेक की जो बिल्कुल ठीक थी। इसके बाद लिजेल ने जब रेमो की ईसीजी चेक की तो नॉन कॉन्क्लूसिव आया, जिसके बाद वह काफी घबरा गईं।
ई टाइम्स ने जब इस बारे में लिजेल से बात की तो उन्होंने कहा, ”मैं ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहती हूं लेकिन सभी जानते हैं कि सलमान का खान दिल बहुत बड़ा है।”